Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

रतलाम में राह चलते छेड़ा, कमेंट्स किए:युवती ने युवकों का वीडियो बनाया; पुलिस ने हुलिए से तलाशकर आरोपी का निकाला जुलूस

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 1 views
रतलाम में राह चलते छेड़ा, कमेंट्स किए:युवती ने युवकों का वीडियो बनाया; पुलिस ने हुलिए से तलाशकर आरोपी का निकाला जुलूस
रतलाम के माणकचौक क्षेत्र में राह चलती युवती से छेड़छाड़ और भद्दे कमेंट करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवती ने युवकों का वीडियो बनाकर पुलिस को दिया था। पुलिस ने स्कूटी नंबर और आरोपियों के हुलिए के आधार पर पहचान की। गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी का माणकचौक थाना क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला गया। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। युवती ने बुधवार शाम माणकचौक थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह एक ज्वेलरी दुकान पर काम करती है। पिछले तीन-चार महीने से 3 से 4 युवक दुकान के सामने चक्कर लगाते हैं। आरोप है कि वे उसका पीछा कर गंदे और भद्दे कमेंट करते थे। इससे वह परेशान थी। डर के कारण उसने पहले किसी को जानकारी नहीं दी। स्कूटी से पीछा कर रोकने की कोशिश का आरोप युवती के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वह माणकचौक थाना क्षेत्र में पैदल जा रही थी। इसी दौरान युवकों ने स्कूटी से उसका पीछा किया। आरोप है कि उन्होंने भद्दे कमेंट किए और कहा, "यह वाली अच्छी है।" इसके बाद उसे रोकने की कोशिश की गई। युवती वहां से बचकर दुकान की ओर भागी। दुकान पहुंचने के बाद उसने युवकों का वीडियो बनाया। इसमें युवकों के चेहरे और स्कूटी का नंबर स्पष्ट दिखाई दे रहा था। स्कूटी का नंबर MP43 ZE 7695 था। युवती के पिता को भी धमकाने का आरोप युवती ने बताया कि उसने फोन पर घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पिता तुरंत मौके पर पहुंचे। उस समय भी युवक वहां घूम रहे थे। युवती के मुताबिक, पिता ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि उसकी बेटी का तेजाब से चेहरा बिगाड़ देंगे। इसके बाद बुधवार देर शाम युवती परिवार के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। हुलिए से पहचाना, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार माणकचौक थाना के सब इंस्पेक्टर शांतिलाल चौहान ने बताया कि स्कूटी नंबर और आरोपियों के हुलिए के आधार पर एक आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान (28) पिता अताउर रहमान, निवासी माणकचौक के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी आसिफ पिता इकबाल, निवासी भुट्टा बाजार और माया उर्फ एहमद पिता इरदीश खान, निवासी हाट रोड की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, MP43 ZE 7695 नंबर की स्कूटी माया उर्फ एहमद की है। तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan