Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

रेउना में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों ने जेठ पर हत्या का आरोप लगाया; पिता के आने पर हुआ पोस्टमॉर्टम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 22, 2026 👁 1 views
रेउना में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों ने जेठ पर हत्या का आरोप लगाया; पिता के आने पर हुआ पोस्टमॉर्टम
कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र के रेउना गांव में शनिवार शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति ने अपने बड़े भाई पर पुरानी रंजिश के चलते पत्नी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पति का कहना है कि आरोपी ने पहले उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और इसके बाद गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा फांसी लगाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। रेउना गांव निवासी दीपचंद्र राजस्थान में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी मानिता (26), तीन वर्षीय बेटा और दो बेटियां हैं। दीपचंद्र तीन भाइयों सर्वेश, सुरेश और बृजेश में सबसे छोटे हैं। पति के मुताबिक बड़े भाई बृजेश से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर 30 जुलाई को बृजेश ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की थी। मामले में उन्होंने रेउना थाने में शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सात माह की गर्भवती थी महिला दीपचंद्र के मुताबिक उनकी पत्नी सात माह की गर्भवती थी। इसी वजह से वह अप्रैल में राजस्थान से गांव आ गए थे। उनका आरोप है कि शनिवार शाम करीब सात बजे वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान बृजेश घर पहुंचा। आरोप है कि उसने मानिता के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से लटकाकर मौके से भाग गया। दीपचंद्र ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह घर लौटे तो पत्नी का शव फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल शव को नीचे उतारा और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। परिजन और पुलिस की मदद से महिला को घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान मानिता की मौत हो गई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan