crime
रायगढ़ में राईसमिल से कैश ले भागा चोर:घरघोड़ा में एक ही रात में तीन दुकानों का ताला टूटा, पुलिस ने FIR दर्ज किया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में लगातार सूने दुकान व मकानों में चोरी की घटनाएं घटित हो रही है। जहां अलग-अलग मामलों में चोरों ने राईस मिल व तीन दुकानों का ताला तोड़कर वहां रखे 1 लाख से अधिक कैश को पार कर दिया। घटना के बाद दोनों ही मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम मौहापाली रोड खरसिया का रहने वाला उमाशंकर शर्मा 30 साल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बानीपाथर में वराही पैडी प्रोसेसिंग के नाम से राईस मिल का संचालन करता है। जहां वह 3 अगस्त को सुबह अपने राईस मिल पहुंचा और पूजा करने के बाद अपने स्टाप को रुपए देने के लिए जब उसने राईस मिल में रखे आलमारी के को खोला तो उसने देखा कि लॉकर टूटा हुआ है और उसके भीतर रो 60 हजार कैश रकम नहीं है। इसके बाद उसने आसपास तलाश करते हुए अपने स्तर पर पतासाजी शुरू कर दी, लेकिन मामले में कुछ भी पता नहीं चलने के बाद अब उमाशंकर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 1 रात में 3 दुकानों का ताला टूटा दूसरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां वार्ड नंबर 10 में रहने वाला विकाश शर्मा 56 साल ने थाना में सूचना दी कि फारेस्ट ऑफिस के सामने उसका पूजा रेस्टोरेंट के नाम से होटल है। जहां बीती रात वह अपने होटल को बंद कर घर चले गया। सुबह आने पर उसने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और गल्ले में रखा 17 हजार को किसी ने पार कर दिया। साथ ही बगल के प्रियदर्शी वैरायटी होम जनरल मर्चेन का भी ताला तोड़कर चोर ने 12 हजार व इंडियन गैस एजेंसी के शटर का ताला तोड़कर वहां भी गलले में रखे 15 हजार को पार कर दिया। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar