crime
रायपुर में रोड रेज के विवाद में कारोबारी से लूट...VIDEO:कार टकराने पर आरोपी गाड़ी से उतरे, तीन सेंकेड में पांच मुक्के मारे; शर्ट फाड़कर लूटी चेन
रायपुर के पंडरी-मोवा इलाके में रोड रेज के विवाद के बाद कारोबारी से मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। कार टकराने के बाद दूसरी कार में सवार तीन युवक नीचे उतरे और कारोबारी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने कारोबारी के चेहरे पर कई मुक्के मारे और उसकी शर्ट फाड़कर गले से सोने की चेन लूट ली। घटना में कारोबारी की नाक से खून निकलने के साथ गले में भी चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास उपलब्ध बताया गया है। पीड़ित कारोबारी का नाम अमन अग्रवाल बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता अमन अग्रवाल, उम्र 24 वर्ष, कैपिटल पैलेस, अवंति विहार निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब 6:40 बजे वे अपनी नेक्सॉन कार से अशोका रतन के गेट नंबर-1 से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एटी प्लाजा ओवरब्रिज की ओर से आ रही काले रंग की कार उनकी कार से टकरा गई। अमन के मुताबिक वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दूसरी कार का चालक और उसके साथ मौजूद दो युवक उनकी कार के पास पहुंच गए। नाक पर मुक्के मारे, चेन खींचकर ले गए आरोप है कि तीनों युवकों ने अमन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद एक युवक ने उनके मुंह और नाक पर 4-5 मुक्के मारे। मारपीट में उनकी नाक से खून निकलने लगा। आरोपियों ने उनकी शर्ट भी फाड़ दी और गले में पहनी सोने की चेन जबरदस्ती खींचकर लूट ली। चेन खींचने के दौरान उनके गले में चोट आई। वारदात के बाद आरोपी काली कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी से तलाश करेगी घटना के बाद अमन ने परिवार को सूचना दी और पंडरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटनास्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास उपलब्ध हैं। पुलिस अब फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार और उसमें सवार तीनों युवकों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने मामलें में तीन संदेहियो को बिठाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
Read full article on Bhaskar