Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

Rewari News :: गोकलपुर के पास हुए डबल मर्डर मामले में शामिल एक आरोपी तरुण उर्फ टीका को गिरफ्तार कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया

📰 Gramsamachar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 4 views
Rewari News :: गोकलपुर के पास हुए डबल मर्डर मामले में शामिल एक आरोपी तरुण उर्फ टीका को गिरफ्तार कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया
रेवाड़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सदर रेवाड़ी और सीआईए धारूहेड़ा की संयुक्त पुलिस टीम ने गत 21 अगस्त को हुए गोकलपुर के पास दो युवाओं की जघन्य हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किया गया आरोपी तरुण उर्फ टीका निवासी गांव बुड़ानी का है, जो इस दोहरे हत्याकांड की पूरी योजना (साजिश) में शामिल था। *घटना का विवरण:* प्रबंधक थाना सदर रेवाड़ी पीएसआई राकेश कुमार ने बताया की गत 21 अगस्त को गांव मांढ़िया कलां निवासी देशराज ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसका 26 वर्षीय बड़ा बेटा जतिन, जो मानेसर स्थित एक कंपनी में कार्यरत था, अपने साथी हिमेश (निवासी गांव निगांनियावास) और यशपाल (निवासी गांव बुड़ाना) के साथ बाइक पर कंपनी जा रहा था। बुड़ाना चौक के पास आरोपी मोहन, नीरज, टिका, बिट्टू बोहरा, प्रीतम (सभी निवासी गांव बुड़ानी), कर्म (निवासी गांव जाट), सतपाल गुर्जर, सौरव गुर्जर (निवासी गांव आसलवास), आशीष (निवासी गांव चिराड़ा) व अन्य असामाजिक तत्वों ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो व अन्य गाड़ियों में आकर उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया तथा बाद में गांव गोकलपुर के पास गाड़ियों से कुचलकर उसके बेटे जतिन की निर्मम हत्या कर दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हिमेश ने भी इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर रेवाड़ी में दम तोड़ दिया। *त्वरित कार्रवाई व जांच:* मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके से साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। एसपी रेवाड़ी ने जिले की सभी सीआईए और थाना सदर पुलिस की विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के कड़े निर्देश जारी किए थे। पुलिस ने थाना सदर रेवाड़ी में हत्या, हत्या के प्रयास व मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जो जांच के बाद थाना सदर रेवाड़ी और सीआईए धारूहेड़ा की संयुक्त पुलिस टीमो ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी तरुण उर्फ टीका निवासी गांव बुड़ानी को गिरफ्तार कर लिया है। *रंजिश का कारण व वर्तमान स्थिति:* पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी तरुण उर्फ टीका ने खुलासा किया कि गत 5 अगस्त को गांव बुड़ाना में कांवड़ लाने के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने के लिए उसने तथा उसके साथियों ने इस खौफनाक वारदात की साजिश रची थी। प्रबंधक थाना सदर रेवाड़ी पीएसआई राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी तरुण उर्फ टीका को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों, प्रयुक्त वाहनों व हथियारों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस टीम अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Read full article on Gramsamachar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan