crime
Rohullah Mehdi: कौन हैं रोहुल्लाह मेहदी? फिल्म सेट से ड्रग्स केस में हुए गिरफ्तार; अब पुलिस खंगाल रही बॉलीवुड कनेक्शन
Actor Rohullah Mehdi Arrested: मुंबई की चमक-दमक के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल बढ़ा दी है. शूटिंग सेट पर कैमरा चल रहा था, लेकिन इसी बीच पुलिस की एंट्री हुई और अभिनेता रोहुल्लाह मेहदी डार उर्फ रोहू को कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. काशीमीरा पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 28 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.60 लाख रुपये बताई जा रही है. मामले में कुल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. कौन हैं रोहुल्लाह मेहदी? रोहुल्लाह मेहदी डार मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले का रहने वाला है. वह फिलहाल मुंबई के गोरेगांव इलाके में रह रहा था. रोहुल्लाह मेहदी ने शाहिद कपूर स्टारर फिल्म देवा में काम किया है. इसके अलावा वह कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुका है. सोशल मीडिया से ड्रग्स सप्लाई का मिला सुराग काशीमीरा पुलिस के मुताबिक, उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी की Snapchat, WhatsApp और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए MD ड्रग्स की कथित तौर पर बिक्री की जा रही है. जानकारी की पुष्टि के बाद पुलिस ने तस्करों तक पहुंचने के लिए फर्जी ग्राहक का सहारा लिया. इसी ऑपरेशन के दौरान पुलिस को ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की एक अहम कड़ी तक पहुंचने में कामयाबी मिली. ठाकुर मॉल के पास पुलिस ने बिछाया जाल पुलिस ने 28 ग्राम MD की डिलीवरी के लिए कासिफ नाम के व्यक्ति को दहिसर चेक नाका इलाके में ठाकुर मॉल के पास बुलाया. जैसे ही वह कथित ड्रग्स लेकर वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक, कासिफ ने अभिनेता रोहुल्लाह मेहदी डार का नाम लिया. इसके बाद जांच की दिशा सीधे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक नाम तक पहुंच गई. कासिफ से मिली जानकारी के आधार पर काशीमीरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. पुलिस टीम मलाड स्थित एक स्टूडियो के बाहर पहुंची, जहां रोहुल्लाह मेहदी शूटिंग कर रहा था. पुलिस ने अभिनेता को वहीं से गिरफ्तार कर लिया. यानी जिस वक्त कैमरे के सामने एक्टिंग चल रही थी, उसी दौरान पुलिस की कार्रवाई ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया. पुलिस ने दर्ज की FIR काशीमीरा पुलिस ने NDPS मामले में 28 ग्राम MD ड्रग्स जब्त की है. पुलिस के मुताबिक, बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 60 हजार रुपये है. पुलिस की ओर से दर्ज FIR नंबर 437/2026 में रोहुल्लाह मेहदी डार उर्फ रोहू का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया है. इस कार्रवाई की जानकारी काशीमीरा पुलिस स्टेशन क्राइम ब्रांच के अधिकारी संजय लोखंडे ने दी.
Read full article on Inkhabar