Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक:योगी सरकार की वापसी और कोर्ट हरिहर मंदिर पर हिंदू पक्ष में फैसले की कामना

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 5 views
संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक:योगी सरकार की वापसी और कोर्ट हरिहर मंदिर पर हिंदू पक्ष में फैसले की कामना
संभल के प्राचीन श्रीकार्तिकेय महादेव मंदिर में सावन माह के दूसरे सोमवार को रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने और हरिहर मंदिर का निर्णय हिंदू पक्ष में आने की कामना की गई। यह मंदिर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास से 200 मीटर दूर स्थित है। यह कार्यक्रम सोमवार शाम 05 बजे थाना नखासा क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय स्थित मंदिर में आयोजित हुआ। बीजेपी नगर महामंत्री कैलाश चंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी निधि गुप्ता और कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक किया। पुरोहित विनीत शर्मा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई, जो लगभग ढाई घंटे तक चली। श्रीकार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट 14 दिसंबर 2024 को खोले गए थे। यह मंदिर मुस्लिम बहुल आबादी के बीच स्थित है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही पीएसी-आरआरएफ और स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है। कैलाश चंद्र गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि सावन माह के दूसरे सोमवार को उन्होंने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ रुद्राभिषेक किया है। उन्होंने कामना की कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार योगी जी की सरकार प्रचंड बहुमत से बने और हरिहर मंदिर का निर्णय हिंदू पक्ष में आए, ताकि अगले साल वहां भी रुद्राभिषेक किया जा सके। भाजयुमो के जिला मंत्री हिमांशु कश्यप ने भी रुद्राभिषेक के बाद कहा कि उन्होंने 2027 में योगी जी की सरकार बनने और हरिहर मंदिर का निर्णय हिंदू पक्ष में आने की प्रार्थना की है। मंदिर के कपाट खुलने के शुरुआती दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी संख्या कम हो गई है। सुरक्षा और निगरानी के लिए मंदिर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan