Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सिंगरौली के हॉस्टल में छात्राओं से धुलवाई जा रही थालियां:मेन्यू के अनुसार खाना नहीं मिलता, कमिश्नर के निरीक्षण में शिकायत

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
सिंगरौली के हॉस्टल में छात्राओं से धुलवाई जा रही थालियां:मेन्यू के अनुसार खाना नहीं मिलता, कमिश्नर के निरीक्षण में शिकायत
संभागीय कमिश्नर शैलेंद्र सिंह शुक्रवार को सिंगरौली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उनके साथ कलेक्टर गौरव बैनल और जिला पंचायत सीईओ संघप्रिय भी थे। उन्होंने जियावन स्थित अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास नंबर 2 का निरीक्षण किया। अधिकारियों के पहुंचते ही छात्रावास की व्यवस्थाओं की सच्चाई सामने आ गई। छात्राओं ने अधिकारियों के सामने छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं और खाने की व्यवस्था को लेकर कई शिकायतें कीं। छात्राओं ने बताया कि उन्हें तय मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं मिलता। नाश्ता भी तय व्यवस्था के मुताबिक नहीं दिया जाता। समस्याएं बताईं गईं छात्राओं ने यह भी शिकायत की कि उनसे ही खाना खाने के बाद थालियां धुलवाई जाती हैं। कुछ छात्राओं ने वार्डन पर शिकायत करने पर धमकाने का आरोप भी लगाया। छात्राओं ने अधिकारियों से अकेले में बात कर अपनी समस्याएं खुलकर बताईं। कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने छात्राओं से अलग-अलग बात की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शिकायतें सामने आने के बाद कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। जांच में खाने की व्यवस्था, छात्राओं से कराए जा रहे काम और वार्डन के व्यवहार समेत अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल होगी। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में अव्यवस्थाएं मिलने पर कमिश्नर ने वहां के अधिकारी-कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने और तय मीनू के अनुसार खाना देने के निर्देश दिए। अचानक हुए इस निरीक्षण और शिकायतों के बाद संबंधित विभाग में हलचल मच गई है। अब जांच के बाद साफ होगा कि छात्रावास की व्यवस्थाओं में लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है और संबंधित कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होती है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan