Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

सीहोर में रिश्वत शिकायत पर पटवारी निलंबित:बीपीएल कार्ड-राजस्व काम के बदले पैसे मांगने का आरोप, सीहोर SDM ने की कार्रवाई

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
सीहोर में रिश्वत शिकायत पर पटवारी निलंबित:बीपीएल कार्ड-राजस्व काम के बदले पैसे मांगने का आरोप, सीहोर SDM ने की कार्रवाई
बीपीएल कार्ड बनवाने, जमीन का पट्टा जारी कराने और अन्य राजस्व कार्यों के बदले पैसे मांगने की शिकायत पर श्यामपुर तहसील के पटवारी जितेंद्र कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। सीहोर एसडीएम तन्मय वर्मा ने यह कार्रवाई की। पटवारी पथरिया गांव (अब सीलखेड़ा हल्का) में पदस्थ थे। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में पटवारी के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सरकारी काम के बदले उनसे पैसे मांगे गए। शिकायत मिलने के बाद श्यामपुर तहसीलदार ने तथ्यों और दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच कराई। जांच रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया पटवारी पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के उल्लंघन की बात सामने आई। इसके आधार पर विभागीय जांच का प्रस्ताव दिया गया है। सीहोर ग्रामीण तहसील कार्यालय रहेगा मुख्यालय निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय सीहोर ग्रामीण तहसील कार्यालय रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। एसडीएम ने श्यामपुर तहसीलदार को सीलखेड़ा हल्का नंबर 08 का चार्ज तत्काल दूसरे पटवारी को सौंपने और सभी सरकारी रिकॉर्ड का विधिवत चार्ज दिलाने के निर्देश दिए हैं। पटवारी के खिलाफ अलग से आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan