Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सहरसा में जमीन विवाद में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या:8-10 लोगों पर आरोप, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 3 views
सहरसा में जमीन विवाद में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या:8-10 लोगों पर आरोप, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान उटेशरा पंचायत के बहुरवा वार्ड नंबर 7 निवासी स्वर्गीय छोटू रजक के 38 वर्षीय पुत्र अमित रजक के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, अमित रजक का पड़ोसी प्रीतम कुमार से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर करीब 8 से 10 लोगों ने अमित को घेर लिया और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने के कारण अमित की मौके पर ही मौत हो गई। तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अमित दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इनमें 5 साल की बेटी, 3 साल का बेटा और 2 साल का एक और बेटा शामिल है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम कराया जा रहा घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सिमरी बख्तियारपुर के प्रभारी डीएसपी धीरेंद्र कुमार पांडे और सलखुआ थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सलखुआ थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan