politics
स्कूल-आंगनबाड़ियों में एक सप्ताह से मध्यान्ह भोजन बंद:महिलाएं बोली- 2 गुना महंगाई बढ़ी, लेकिन 8 साल पुरानी दरों से ही भुगतान, भूख-हड़ताल
नर्मदापुरम जिले की शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक स्कूल और आंगनवाड़ियों में बच्चों को एक सप्ताह से मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) नहीं दिया जा रहा है। इसकी वजह जिले में MDM बनाने वाली स्व सहायता समूह की महिलाएं 15 सितंबर से हड़ताल पर है। रसोइयों का मानदेय बढ़ाने, भोजन की दर बढ़ाने और 200-300 ग्राम खाद्यान्न देने की मांग को लेकर प्रांतीय महिला एवं स्व. सहायता समूह महासंघ के आव्हान पर सभी समूह की महिलाएं हड़ताल पर है। हड़ताल के सातवें दिन सोमवार को जिला मुख्यालय पीपल चौक पर महिलाओं ने धरना दिया। जिसमें करीब 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। महिला समूह की कविता राजपूत ने कहा साल 2018 के मुक़ाबले 2026 में महंगाई दो गुना बढ़ी।। लेकिक शासन की नजर में एमडीएम में वितरित होने वाले खाने, नाश्ते की दर आज भी वहीं है। ऐसे में एमडीएम का खाना बनाने वाली समूह की महिलाओं को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है। साथ ही हमें नियमित वेतन का मानदेय का भुगतान भी नहीं होता है। इटारसी की रेखा साहू ने कहा हम भी नहीं चाहते कि बच्चों को भूखा रखे। स्कूल, आंगनवाड़ी में एमडीएम और पोषण आहार का वितरण करना चाहते है, लेकिन हमें इतना मजबूर कर दिया गया कि आज हड़ताल पर बैठें है। चार माह से हमें मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। 3 रुपए में नाश्ता और 5 रुपए में खाना दिया जाता है। दो बार पहले भी हड़ताल कर चुके हैं। लेकिन मांगों का निराकरण नहीं हुआ। अब अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। मांगों को सुनने पहुंचे विधायक, हड़ताल खत्म का आग्रह हड़ताल पर बैठी महिला समूह से दोपहर में मिलने विधानसभा पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डॉक्टर सीताशरन शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट सीमा बडोले, तहसीलदार सुनील शर्मा पहुंची। विधायक शर्मा को महिला समूह ने पोषण शक्ति निर्माण (MDM) कार्य में आ रही समस्याओं को बताया। विधायक ने समस्या सुनने के बाद उन्हें स्थानीय स्तर की मांगों को जिले से कराने और बाकी मांगों को भोपाल स्तर पर भेजने की बात कहीं। विधायक शर्मा ने महिला समूह से कहा कि आप हड़ताल खत्म करने की घोषणा करें। महिला समूह लिखित में आश्वासन मिलने के बाद ही हड़ताल खत्म करने पर अड़ गई। महासंघ की 5 प्रमुख मांगें
Read full article on Bhaskar