top
स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा को बाइक ने टक्कर मारी:मुरादाबाद में ई-रिक्शा पलटने से 8 बच्चे घायल, 4 को गंभीर चोटें आईं
मुरादाबाद के डिलारी में बच्चों से भरी एक ई रिक्शा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही बच्चों से भरी ई रिक्शा पलट गई और स्कूली बच्चे उसके नीचे दब गए। हादसे के वक्त ई रिक्शा में 12 बच्चे सवार थे। इनमें से 8 बच्चों को चोटें आई हैं। घायल बच्चों में से 4 गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, इन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा रेटा माफी गांव में स्थित जी.पी.एस. एकेडमी स्कूल के बाहर हुआ। शनिवार सुबह स्कूली बच्चे ई रिक्शा से स्कूल गेट पर पहुंचे थे। बच्चे स्कूल गेट पर ई रिक्शा से उतरने की तैयारी ही कर रहे थे तभी गलत दिशा से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार करीब 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गई और मौके पर बच्चों की चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण और स्कूल का स्टाफ तुरंत मौके पर दौड़े और बच्चों को बाहर निकाला। सिर, हाथ और पैरों में आई गंभीर चोटें इस भीषण हादसे में घायल हुए सभी 8 बच्चों में से कई छोटे बच्चे बुरी तरह जख्मी हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, बच्चों की गंभीर स्थिति और नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायल बच्चों के उपचार में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डिलारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar