education
स्कूल में किसी ने फोटो-वीडियो बनाए या नहीं,रोजाना देनी होगी-सूचना:जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश, रिपोर्ट में बताना होगा कौन आया
जोधपुर संभाग के जिला शिक्षा अधिकारियों को अब रोजाना संभाग मुख्यालय में रिपोर्ट भेजनी होगी कि उनके अधीन आने वाले वाले ऑफिस और स्कूल में किसी व्यक्ति ने फोटो-वीडियो बनाए या नहीं। इस संबंध में संयुक्त निदेशक संभाग मुख्यालय, जोधपुर की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) हिम्मत सिंह तंवर की तरफ जारी आदेश में इस संबंध में रोजाना 1 बजे इस संबंध में सूचना भेजने के लिए कहा गया है। मुख्यालय की तरफ से जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखा है- आपके अधीन कार्यालयों, विद्यालयों में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने, बिना अनुमति किसी गतिविधि का वीडियो बनाने,फोटो लेने व शैक्षिक वातावरण खराब करने की कोई घटना संज्ञान में आये जाने पर तुरन्त प्रभाव से उसकी सूचना एवं नहीं पाये जाने पर Nil की सूचना प्रतिदिन समय दोपहर 1 बजे से पहले कार्यालय की ईमेलपर प्रतिदिन अनिवार्य रूप से भिजवाना सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शिक्षा निदेशालय कि तरफ से प्रिंसिपल या हैडमास्टर की अनुमति बिना बाहरी व्यक्ति के स्कूल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश भी जारी किए गए थे।
Read full article on Bhaskar