crime
स्कूल से लौटकर सामान लेने निकला था मासूम, तेज रफ्तार कार ने ले ली जान
औरंगाबाद। शहर के दानी बिगहा के समीप सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की जान चली गई। सड़क पार कर रहे बच्चे को तेज रफ्तार थार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान देव थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के चेता बिगहा निवासी सुबोध सिंह के पांच वर्षीय पुत्र आदित्य राज ...
Read full article on Sonvarsha Vani