top
सकलडीहा में ब्लॉक-तहसील मार्ग पर भीषण जाम:आधे घंटे फंसे रहे लोग, सड़क निर्माण के कारण खोदी गई थीं नालियां
चंदौली के सकलडीहा कस्बे में बुधवार को ब्लॉक और तहसील मार्ग पर भीषण जाम लग गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग भरी गर्मी में परेशान होते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान करीब आधे घंटे तक लोग फंसे रहे। दरअसल, ब्लॉक मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते सड़क के दोनों ओर नालियों की खुदाई की गई है। बुधवार दोपहर को सड़क संकरी होने के कारण दोनों तरफ से वाहन नहीं निकल पाए, जिससे जाम लग गया। जल्दी निकलने की कोशिश में वाहनों की कतारें बढ़ती गईं और जाम और भीषण होता गया। पुलिस को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और जाम हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया। जाम में एंबुलेंस, स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ब्लॉक और तहसील के कर्मचारी भी फंसे रहे। इस संबंध में सकलडीहा थाना अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया गया।
Read full article on Bhaskar