Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सीकर में खेत पर घास लेने गई युवती से गैंगरेप:2 युवकों ने पकड़ा, चिल्लाने पर मुंह बंद किया; जान से मारने की धमकी दी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 7 views
सीकर में खेत पर घास लेने गई युवती से गैंगरेप:2 युवकों ने पकड़ा, चिल्लाने पर मुंह बंद किया; जान से मारने की धमकी दी
सीकर में 2 युवकों ने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप किया। युवती अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान आरोपियों ने युवती को पकड़ लिया। चिल्लाने पर उन्होंने युवती का मुंह बंद कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे खेत (फसल के बीच) में ले गए और वहां वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने युवती को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे और वीडियो भी वायरल कर देंगे। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खेत पर घास लेने गई थी युवती पुलिस के अनुसार, मामला 7 अगस्त सुबह करीब 10.30 बजे का है। युवती सुबह पशुओं के लिए चारा लाने खेत पर गई थी। इस दौरान वहां मौजूद 2 लड़के उसे पकड़कर खेत की फसल में ले गए और उसके साथ जबरदस्ती की। युवती के चिल्लाने पर दोनों आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया था। इस दौरान आरोपियों ने अश्लील फोटो-वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए और युवती को धमकाया कि इस बारे में किसी को बताया तो ये वीडियो वायरल कर देंगे। वारदात के बाद आरोपी फरार वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। युवती जब रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों से उसे पूछा तो युवती ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार के साथ युवती ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। गैंगरेप के मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की जांच DYSP रैंक ऑफिसर कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि युवती की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan