Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

स्कार्पियो सवार दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की:गोंडा में तहरीर देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, कार्रवाई की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 5 views
स्कार्पियो सवार दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की:गोंडा में तहरीर देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, कार्रवाई की मांग
गोंडा में सोमवार दोपहर आपसी कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कार्पियो सवार चार लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट की। घटना में शकीना, उनके पति करिया समेत परिवार के तीन-चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में इलाज कराया गया। मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के रबड़ पुरवा गांव का है। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शकीना ने सोमवार शाम करीब 5:30 बजे करनैलगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि दोपहर करीब 12 बजे सिराज, मोहम्मद ताज, शानू और ननकई स्कार्पियो से उनके घर पहुंचे। आरोप है कि चारों ने पहले परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। शकीना का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से चले गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपित पक्ष से पहले भी विवाद हो चुका है और इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। मामले को लेकर करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan