Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

समस्तीपुर में एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट बदले का जाने का विरोध:केएसआर कॉलेज बचाने को पटना तक निकलेगी पदयात्रा, 1000 लोग होंगे शामिल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
समस्तीपुर में एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट बदले का जाने का विरोध:केएसआर कॉलेज बचाने को पटना तक निकलेगी पदयात्रा, 1000 लोग होंगे शामिल
समस्तीपुर के सरायरंजन से गुजरने वाली पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के सरायरंजन बाजार के पास एलाइनमेंट बदले जाने का विरोध जारी है। एलाइनमेंट बदले जाने के कारण आधा से अधिक टूट रहे सरायरंजन के केएसआर कॉलेज को बचाने के लिए लोग सरायरंजन से पटना 100 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। तीन दिनों की इस पदयात्रा में एक हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। पूर्व मुखिया और समाजसेवी कुणाल कुमार ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि विकास के लिए एक्सप्रेस-वे बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना है। लेकिन अचानक पूर्व के निर्धारित रूट में बदलाव किया गया, जिससे सरायरंजन की धरोहर केएसआर कॉलेज की पूरी फील्ड और पुराना भवन सड़क में जा रही है। इसके अलावर सरायरंजन बाजार की 150 से अधिक घर भी रूट बदले जाने का शिकार हो रही है। जिसे बचाने के लिए लोग आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में यह पनदयात्रा शुरू की गई है। तीन दिनों की होगी पद यात्रा, मुख्यमंत्री से मुलाकात के साथ होगा खत्म संवाददाता सम्मेलन के दौरान कुणाल कुमार ने कहा कि सरायरंजन के केएसआर कॉलेज से यह पदयात्रा 16 अगस्त से शुरू होगी। पहला पड़ाव वैशाली के महुआ में होगा। दूसरा पड़ाव हाजीपुर और फिर अगले दिन लोग पदयात्रा में शामिल लोग पटना पहुंच कर पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी बड़ी राजनीतिक दबाव के कारण एक्सप्रेस-वे का एलाइमेंट बदला गया है। इसके लिए उन्हें जनता को जबाव देना चाहिए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan