top
Samsung का टैब लेकर फंसा ग्राहक, 17000 देने के बाद भी ठीक से नहीं रिपेयर हुआ सामान, कस्टमर बोला- जा सकता हूं Consumer Forum
Samsung Customer Service: आज के समय में टैबलेट सिर्फ पढ़ाई, ऑफिस का काम करने से लेकर ऑनलाइन क्लास और कई जरूरी कामों के लिए लोग टैबलेट का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में जब महंगा डिवाइस अचानक खराब हो जाए तो उसे ठीक कराने के लिए ग्राहक अक्सर कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर जाते हैं. ग्राहक इस उम्मीद से वहां जाता है कि डिवाइस की सही तरीके से जांच होगी और खर्च करने के बाद समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी. लेकिन अगर हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी डिवाइस ठीक न हो, तो ग्राहक की परेशानी और बढ़ जाती है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां, एक ग्राहक को अपना सैमसंग का टैब रिपेयर कराने के लिए 17000 रुपये की कीमत चुकानी पड़ी है. इसके बाद भी कस्टमर का टैब ठीक से रिपेयर नहीं हुआ और उसमें लगातार समस्या बनी हुई है. X पर शेयर क्या पोस्ट Samsung Tablet को रिपेयर कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाने के बाद ग्राहक ने पहले तो कई बार शिकायतें की, जिसके बाद सैमसंग के कस्टमर सपोर्ट द्वारा किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद ग्राहक ने परेशान होकर इस मामले को सोशल मीडिया हैंडल X पर खींचा. उन्होंने X पर लिखा कि 17000 रुपये देने के बाद भी ऐसी घटिया सर्विस की उम्मीद नहीं थी. रिपेयर वॉरेंटी बची हुई है. इसलिए प्लीज मेरी हेल्प करें और परमानेंट सॉल्यूशन दें. शिकायतकर्ता ने कहा कि नहीं तो इसके लिए उन्हें कंज्यूमर कोर्ट भी जाना पड़े तो वे जाएंगे. ग्राहक ने शेयर किया वीडियो ग्राहक ने बाकायदा एक वीडियो बनाकर भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि कैसे उनकी स्क्रीन या डिस्प्ले खोली जाने के बाद ठीक तरह से सेट नहीं हुई है. इससे बार-बार उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्राहक का कहना है कि 70-80 हजार रुपये का टैब खरीदने के बाद भी अगर उसका यह हाल हा तो ऐसे में उसे खरीदने का फायदा ही क्या होगा. वीडिया में साफतौर पर दिख रहा है कि स्क्रीन वाली जगह ठीक से सेट होने के बजाय थोड़ी सी उठी हुई है. खास बात यह है कि टैब फिलहाल रिपेयरिंग वारंटी में है, जिसके बाद भी सर्विस सेंटर द्वारा इसे लेकर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है. बताए गए मामले में ग्राहक ने Samsung Tablet की मरम्मत के लिए लगभग 17,000 खर्च किए गए. ग्राहक की परेशानी तब बढ़ गई जब रिपेयर के बाद भी टैबलेट ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है. Samsung की शिकायतों का बढ़ रहा पिटारा देखा जाए तो यह कोई पहला मामला नहीं है जहां, सैमसंग को लेकर किसी ग्राहक ने शिकायत की हो. बल्कि, सैमसंग की शिकायतें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं. X के माध्यम से कई अन्य ग्राहकों ने भी अपनी समस्या जताई है और कंपनी के प्रोडक्ट्स नहीं लेने की सलाह दी है. एक ग्राहक का कहना है कि उन्होंने Samsung A17 को 4 महीने पहले EMI पर लिया था, जिसके बाद अब उनके फोन के कैमरा ने काम करना बंद कर दिया है. इसे लेकर उन्हें पढ़ाई करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. वहीं, एक अन्य ग्राहक ने शिकायत की है कि उन्होंने samsung galaxy s26 ultra लिया है, जिसकी बिल्ड क्वालिटी इतनी कमजोर है कि केवल 2 महीने की बारिश में उनके फोन का usb खराब हो गया और उसने काम करना बंद कर दिया. इसके लिए उन्हें 3000 रुपये का चार्ज भी भरना पड़ा है. टैब में खराबी आ जाए तो क्या करना चाहिए? अगर आपके टैबलेट में किसी प्रकार की समस्या आ गई है तो ऐसे में आपको उसे सबसे पहले समस्या की पहचान करनी होगी, जिसके बाद टैब को रीस्टार्ट करके देखें और चार्जर केबल को भी चेक करें. अब आपको इसके बाद डेटा का बैकअप लेना होगा और वारंटी को चेक करना होगा साथ ही साथ वारंटी चेक करनी चाहिए ताकि रिपेयरिंग में होने वाले खर्च को बचाया या कम किया जा सके. इस तरह से आप अपने टैब को ठीक कर सकते हैं. इसके बाद भी ठीक न हो तो बिना देरी किए उसे रिपेयर करा लें.
Read full article on Inkhabar