Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

सरगुजा में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, फांसी पर लटका:एक माह पूर्व तीन युवकों ने मारपीट कर बनाया था वीडियो, गुमशुम रहता था नाबालिग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
सरगुजा में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, फांसी पर लटका:एक माह पूर्व तीन युवकों ने मारपीट कर बनाया था वीडियो, गुमशुम रहता था नाबालिग
सरगुजा के सीतापुर में बीती रात नाबालिग छात्र ने घर में फांसी लगा ली। सुबह परिजन उसे फंदे से उतारकर हास्पिटल लेकर गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा बारहवीं का छात्र था। करीब एक माह पूर्व छात्र ने तीन युवकों पर मारपीट करने और कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार घटना के बाद छात्र गुशसुम रहता था। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सीतापुर महामाया पारा निवासी छात्र अनुपम सोनी (17 वर्ष) बीती रात अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह उसे उठाने के लिए पहुंचे तो अनुपम का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर हास्पिटल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीतापुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। एक माह पूर्व हुई थी मारपीट, बनाया था वीडियो करीब एक माह पूर्व अनुपम सोनी के साथ तीन युवकोंने मारपीट की थी और कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बनाया था। युवकों ने शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था जो जेल में हैं। बताया गया है कि उक्त घटना के बाद छात्र ने स्कूल जाना बंद कर दिया था, फिर कुछ दिनों से उसने दोबारा स्कूल जाना शुरू किया था। परिजनों के अनुसार मारपीट की घटना के बाद छात्र गुमशुम रहता था। विधायक ने कहा- निष्पक्ष जांच होगी घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रामकुमार टोप्पो अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने कहा कि हास्पिटल में छात्र को मृत घोषित कर दिया गया था। आशंका है कि उसने रात 2 से 3 तीन बजे छात्र ने फांसी लगाई थी। परिजनों ने अभी आरोप नहीं लगाया है। पूर्व की घटना से सुसाइड का संबंध है या नहीं, जांच के बाद सामने आएगा। सदमे में परिजन, कल होगा अंतिम संस्कार छात्र द्वारा सुसाइड कर लिए जाने से परिजन सदमे में हैं। अनुपम के पिता धीरज सोनी ज्वेलरी दुकान का संचालन करते हैं। उनकी एक बेटी और बेटा कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद रविवार को छात्र का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan