crime
सरकारी भवन का जो छत गिरा, उसमें खामियां मिलीं:नर्मदापुरम में गांव के लोग सचिव का विरोध कर रहे; निर्माण के समय हुआ हादसा
माखननगर की ग्राम पंचायत सांगाखेड़ा कला में सरकारी राशि से बन रहे रामलीला मंच भवन की छत गिरने के मामले में जांच शुरू हो गई है। गुरुवार को जांच टीम मौके पर पहुंची तो निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आई। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत सचिव का विरोध करते हुए शिकायत की। जनपद पंचायत सीईओ रंजीत ताराम ने बताया कि छत गिरने की घटना की जांच के लिए टीम गठित की गई है। एई योगिता मानकर, उपयंत्री हरिकृष्ण और पीसीओ मलखान सिंह गुरुवार दोपहर सांगाखेड़ा कला पहुंचे और मौका मुआयना किया। मौके पर निर्माण कार्य में कमियां मिलीं हैं। सचिव का ग्रामीणों में काफी विरोध है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। आधे घंटे में ही गिर गई थी छत जानकारी के अनुसार सांगाखेड़ा कला में करीब 5 लाख रुपये की लागत से रामलीला मंच भवन बनाया जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे भवन की छत डाली गई थी। करीब आधे घंटे बाद ही सेटिंग और लेंटर का हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई मजदूर चपेट में नहीं आया। अचानक मलबा गिरने से मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। घटना के बाद उपयंत्री मुकेश बोहाडे और पंचायत सचिव ओम प्रकाश भदौरिया की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई है।
Read full article on Bhaskar