Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने रेलवे GM से की बैठक:बुरहानपुर-नेपानगर में ट्रेन स्टॉपेज समेत कई मांगें रखीं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 2, 2026 👁 2 views
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने रेलवे GM से की बैठक:बुरहानपुर-नेपानगर में ट्रेन स्टॉपेज समेत कई मांगें रखीं
बुरहानपुर, नेपानगर और पूरे खंडवा लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुधवार को नागपुर में सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बुरहानपुर के निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज को जल्द पूरा करने, नेपानगर में कोविड काल में बंद ट्रेन स्टॉपेज बहाल करने, नए ओवरब्रिज और ट्रेन सेवाएं शुरू करने समेत क्षेत्र की प्रमुख रेल मांगें रखी गईं। बैठक में बुरहानपुर के निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का काम जल्द पूरा करने की मांग रखी गई। इसके साथ ही शिवाजी नगर और चिंचाला को जोड़ने के लिए नए ओवरब्रिज बनाने का मुद्दा भी अधिकारियों के सामने रखा गया। अमृत भारत स्टेशन के कार्यों में तेजी लाने के साथ खंडवा स्टेशन के री-डेवलपमेंट और तीसरी-चौथी रेलवे लाइन के काम को गति देने की मांग भी की गई। नेपानगर में बंद ट्रेन स्टॉपेज बहाल करने की मांग नेपानगर के यात्रियों की रेल जरूरतों को लेकर कोविड काल में बंद किए गए ट्रेन स्टॉपेज फिर से शुरू करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। विशेष रूप से कोविड से पहले भुसावल-नागपुर के बीच चलने वाली दादाजी धाम एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने के लिए प्रयास करने की मांग की गई। बुरहानपुर, नेपानगर और खंडवा में यात्रियों की सुविधा के अनुसार नई ट्रेनों के स्टॉपेज देने की मांग भी अधिकारियों के सामने रखी गई। ओंकारेश्वर-त्र्यंबकेश्वर नई ट्रेन की मांग सांसद ने ओंकारेश्वर से त्र्यंबकेश्वर के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग रखी। इससे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के दोनों प्रमुख ज्योतिर्लिंग रेल सेवा से जुड़ सकेंगे और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा खंडवा-बुरहानपुर होते हुए बडनेरा और अमरावती के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग भी रखी गई। सांसद ने क्षेत्र में रेल यात्री कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए इन मांगों पर कार्रवाई की जरूरत बताई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan