Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सीतापुर में युवती को पिलाया जहर:कुछ देर बाद प्रेमी ने भी की आत्महत्या की कोशिश, दोनों अस्पताल में भर्ती

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
सीतापुर में युवती को पिलाया जहर:कुछ देर बाद प्रेमी ने भी की आत्महत्या की कोशिश, दोनों अस्पताल में भर्ती
सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में सोमवार शाम प्रेम संबंध को लेकर विवाद के बाद एक युवती को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। युवती ने गांव के ही युवक पर मारपीट करने और जहर पिलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। वहीं, घटना के कुछ देर बाद युवक ने भी कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। लखनऊ से गांव लौट रही थी युवती पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार 17 अगस्त की शाम की है। सकरन थाना क्षेत्र के सीतलपुरवा गांव निवासी करीब 19 वर्षीय ज्योति लखनऊ में काम करती है। सोमवार को वह बस से अपने गांव लौट रही थी। उसी बस में गांव का ही करीब 21 वर्षीय अनूप पुत्र रमाकांत भी लखनऊ से सवार होकर आया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और उनके बीच बातचीत होती थी। नहर किनारे विवाद के बाद युवती ने लगाया आरोप बताया गया कि दोनों महाराजनगर स्थित नहर पुल के पास बस से उतर गए। इसके बाद नहर किनारे करीब एक किलोमीटर दूर जाने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, युवती ने आरोप लगाया कि कहासुनी के दौरान अनूप ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। युवती के बाद युवक ने भी खाया जहरीला पदार्थ स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, युवती को छोड़कर कुछ दूर जाने के बाद अनूप ने भी कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने उसे भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। युवती के आरोपों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और युवती को जहरीला पदार्थ किस तरह दिया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan