top
स्वार में स्काउट-गाइड शिविर आयोजित:प्राथमिक चिकित्सा और अनुशासन का प्रशिक्षण, पायनियरिंग में गांठें बांधने का अभ्यास
रामपुर के स्वार में 8 सितंबर को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय स्वार में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन छात्राओं को अनुशासन, प्राथमिक चिकित्सा, देशसेवा, प्रकृति प्रेम और पायनियरिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दिवस की शुरुआत ध्वज शिष्टाचार से हुई। मास्टर ट्रेनर गुरप्रीत सिंह ने छात्राओं को हॉर्स-शू आकार में खड़े होने, ध्वज बांधने, ध्वजारोहण, प्रार्थना और झंडा गीत की जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं को बीपी सिक्स का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षिका कुशल राणा ने प्राथमिक चिकित्सा के तहत छात्राओं को विभिन्न परिस्थितियों में पट्टी बांधने तथा उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षिका निदा खुशनूद ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं में देशसेवा की भावना और प्रकृति के प्रति प्रेम विकसित करने का संदेश दिया। मनोज कुमार निमेष ने छात्राओं को अनुशासित जीवन जीने तथा स्काउट-गाइड के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। दूसरे सत्र में गुरप्रीत सिंह, मनोज कुमार निमेष, कुशल राणा और विकास कुमार ने पायनियरिंग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गांठें एवं बंधन बांधने का अभ्यास कराया। साथ ही टेंट पिचिंग के दौरान गांठों और बंधनों के महत्व को विस्तार से समझाया गया। जिला गाइड कैप्टन निदा खुशनूद ने अंतिम दिन होने वाली टेंट पिचिंग प्रतियोगिता/अभ्यास के लिए आवश्यक सामग्री की सूची और जरूरी दिशा-निर्देश छात्राओं को दिए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया। शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला गाइड कैप्टन निदा खुशनूद, वार्डन प्रतिभा सक्सेना, मास्टर ट्रेनर गुरप्रीत सिंह, मनोज कुमार निमेष, कुशल राणा, विकास कुमार, कंबोज राजपूत, सोनी सागर, खुशबू सिंह, दीप शिखा, अर्चना अग्रवाल, नजराना, रजनी देवी, ज्योति सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं प्रशिक्षण दल के सदस्य मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar