Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

स्वाधीनता दिवस पर वीरांगना सहित 104 होंगे सम्मानित:जिला कलेक्टर करेंगे सम्मानित, जिला मुख्यालय पर होगा समारोह

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 4 views
स्वाधीनता दिवस पर वीरांगना सहित 104 होंगे सम्मानित:जिला कलेक्टर करेंगे सम्मानित, जिला मुख्यालय पर होगा समारोह
झुंझुनूं में जिला मुख्यालय पर स्वाधीनता दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य समारोह में जिले की उत्कृष्ट प्रतिभाओं, समाजसेवियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 104 व्यक्तियों व संस्थाओं का चयन इस जिला स्तरीय सम्मान के लिए किया गया है। ​सम्मानित होने वालों में देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले योद्धा की वीरांगना से लेकर खेल, समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, भामाशाह एवं राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। बलिदानी योद्धा वीरांगना ​देश की रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद की वीरांगना किरण देवी (पत्नी) - हवलदार ईश्वर सिंह (ऑपरेशन रक्षक 6 पैरा रेजिमेंट), निवासी: बुहाना को उनके सर्वोच्च बलिदान के सम्मान स्वरूप जिला स्तर पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। पांच प्रतिभावान छात्र भी सम्मानित होंगे ​खेलकूद और कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें ​माया बांबू (माली गांव, चिड़ावा)-अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर हेड बॉल खिलाड़ी व पैरा एथलीट, ​पीयूष सिंह (बंगोठड़ी, झुंझुनूं) – हैमर थ्रो (राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी), ​निखिल कुमार पूनियां (स्वर्ण जयंती स्टेडियम, झुंझुनूं)-वॉलीबॉल खिलाड़ी (U-18 भारतीय टीम प्रतिनिधि), अलकंस कुमारी मीणा (चिड़ावा) – कुश्ती (राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी) और ​जोगेन्द्र ढाका (झुंझुनूं)-शूटिंग खिलाड़ी (88वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता) के लिए सम्मानित किए जाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता, भामाशाह और पत्रकार सहित 18 लोग सम्मानित होंगे ​समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा में सहयोग, भामाशाह प्रेरक, पत्रकारिता और जन-जागरूकता में विशिष्ट योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। जिसमें ​राकेश कुमार अग्रवाल (मुंबई/झुंझुनूं) – भामाशाह, ​सज्जन कुमार अग्रवाल (झुंझुनूं) – भामाशाह एवं समाजसेवी, राजेश कुमार शर्मा (महनसर) – पर्यटन एवं गाइड, डॉ. जुलफिकर – संस्कृति एवं युवा उत्थान, ​भवानी सिंह शेखावत (मलसीसर) – लेखक व इतिहासकार, ​बहन अमृत बहन (झुंझुनूं) – समाजसेवा एवं महिला सशक्तिकरण, ​जाहिद अली खोखर (झुंझुनूं) – साम्प्रदायिक सद्भाव, ​होशियार सिंह (सोलाना) – पौधा वितरण एवं पर्यावरण संरक्षण, ​प्रहलाद राय जांगिड़ – स्काउट एवं लीडर ट्रैनर, महेन्द्र चंदवा (चंदवा) – समाजसेवा व पर्यावरण, रामेश्वर बाबल (मरणोपरांत) – देहदान (जरिये महावीर बाबल), रीता राम – प्रतिभा प्रोत्साहन (अम्बेडकर फंड), लालचंद मीणा (झुंझुनूं) – पत्रकारिता, राधेश्याम भारती (खेतड़ी) – पत्रकारिता, रामानंद शर्मा (खेतड़ी) – पत्रकारिता, ​भैरूलाल स्वर्णकार (भीलवाड़ा/शेखावाटी) – शेखावाटी कला व पर्यटन संरक्षण, मल्लिका डूंडलोद – धरोहर संरक्षण व पर्यटन, ​श्याम सिंह कटेवा (झुंझुनूं) – पर्यावरण व पौधरोपण कार्य के लिए सम्मानित किए जाएंगे। संस्थाएं और समितियां सम्मानित होगी ​सामाजिक सरोकार, जल संरक्षण, स्वास्थ्य और धरोहर संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं व कमेटियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिसमें ​संस्थान रामनाथ ए पोद्दार हवेली म्यूजियम (नवलगढ़), ​संस्थान देश फाउंडेशन (झुंझुनूं), लायंस क्लब (झुंझुनूं), जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (झुंझुनूं), ​रवि कुमार ओझा (पीरमल शिक्षा न्यास), ताराचंद गुप्ता (गौ सेवा), डालमिया सेवा संस्थान (चिड़ावा) को सम्मानित किया जाएगा। 73 अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित होंगे ​प्रशासनिक दक्षता, विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, आमजन को राहत पहुंचाने और राजकीय सेवाओं में निष्ठापूर्वक उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यापकों, पुलिसकर्मियों और होम गार्ड्स को सम्मानित किया जाएगा। ​प्रशासनिक एवं जिला कलेक्ट्रेट शाखा: राम सिंह पूनियां, योगेश धूपिया, राजेन्द्र सिंह, विकास कुमार (संरक्षण अधिकारी), बीरेंद्र भास्कर, बाबूलाल, लखन बावरिया, पूनम, मनोज मोड़, बिजेंद्र सिंह ढाका आदि। ​स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, सरिता कुमारी, डॉ. प्रमोद कुमार नालोतिया, डॉ. अनिमेष गुप्ता, डॉ. नवल किशोर सैनी, डॉ. नरोत्तम लाल, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. राजपाल सिंह सींची, ओमप्रकाश, अशोक कुमार शर्मा आदि। ​शिक्षा विभाग एवं विद्यालय में अनिता कटेवा, अलका नेहरा, अलका पूनियां, संजय कुमार मीणा, इरफान खान, नवीन कुमार, मनफूल सिंह, अमित कुमार शर्मा, निलिमा, संदीप कुमार आदि। ​पुलिस एवं सुरक्षा बल में अभिषेक बरोलिया, नवीन कुमार (कनिष्ठ सहायक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय), पवन कुमार (नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक), धर्मवीर आदि। ​अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी: डॉ. दयानंद (कृषि विज्ञान केंद्र), निभा खेतान (सहकारी समितियां), शशिकांत (सहायक अभियंता), अनिकेत गर्ग, सुरेन्द्र सिंह भाम्बु (विशिष्ट लोक अभियोजक), प्रदीप कुमार (अधिशासी अभियंता), मधुसूदन सिंह राठौड़, संगीता कुमारी, मनीष नेहरा, राकेश कुमार, राकेश (कम्प्यूटर अनुदेशक), प्रीतम, प्रदीप कुमार, आसिफ खान आदि।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan