Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

शामली में 20 से ज्यादा नलकूप स्टार्टर-केबल चोरी:किसान बोले- एक नलकूप पर 15 हजार तक नुकसान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
शामली में 20 से ज्यादा नलकूप स्टार्टर-केबल चोरी:किसान बोले- एक नलकूप पर 15 हजार तक नुकसान
शामली में रविवार रात चोरों ने बहावड़ी, कुड़ाना और आदमपुर गांवों में 20 से ज्यादा नलकूपों को निशाना बनाया। चोर नलकूपों के ताले तोड़कर स्टार्टर, कटआउट और केबल समेत दूसरे कीमती उपकरण चोरी कर ले गए।सोमवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो कई नलकूपों के ताले टूटे मिले और सामान गायब था। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में चोरी की जानकारी मिलते ही किसानों में आक्रोश फैल गया। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही वारदातों के कारण आर्थिक नुकसान के साथ खेतों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। बहावड़ी गांव में चोरों ने एक साथ 10 से ज्यादा किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। कृष्णपाल, कल्लू, धर्मेंद्र, मामू, सतेंद्र, रामकुमार, प्रताप, सुखपाल, रोनित और सहदेव समेत कई किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, कटआउट और केबल चोरी कर लिए गए। किसानों को वारदात का पता सोमवार सुबह चला। खेतों पर पहुंचने पर नलकूपों के ताले टूटे पड़े थे और अंदर से बिजली के उपकरण गायब थे। इसी तरह कुड़ाना गांव में पूर्व प्रधान नरेंद्र मलिक, बबलू, राजेंद्र और कंवरपाल के नलकूपों से सामान चोरी हुआ। आदमपुर में भी कई किसानों के नलकूप चोरों ने खंगाल दिए। दो दिन पहले भी 6-7 नलकूपों में चोरी किसान कृष्णपाल के मुताबिक, यह पहली घटना नहीं है। दो दिन पहले भी गांव में 6-7 नलकूपों से सामान चोरी हुआ था। इससे पहले पिछले महीने लांक, बहावड़ी और काबड़ौत गांवों में भी 15 से ज्यादा नलकूपों से चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से किसानों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि चोर रात के समय खेतों में पहुंचकर आसानी से नलकूपों के उपकरण खोलकर ले जाते हैं, लेकिन पुलिस अभी तक इस सिलसिले पर रोक नहीं लगा सकी है। एक नलकूप पर 12-15 हजार का नुकसान, सिंचाई का काम भी प्रभावित नलकूप से स्टार्टर, कटआउट या केबल चोरी होने का सीधा असर किसान की जेब पर पड़ता है। किसानों के मुताबिक, एक नलकूप से सामान चोरी होने पर करीब 12 से 15 हजार रुपए का नुकसान होता है। इसके अलावा उपकरण नहीं होने से खेतों में सिंचाई का काम भी रुक जाता है। किसानों का कहना है कि फसल के लिए समय पर पानी बेहद जरूरी है। ऐसे में नलकूप खराब होने या उसका सामान चोरी होने से उन्हें नया सामान खरीदने के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ता है और जब तक नलकूप दोबारा चालू नहीं होता, तब तक फसल की सिंचाई प्रभावित रहती है। किसान बोले- गश्त बढ़े, चोर पकड़े जाएं; पुलिस पर भी उठाए सवाल लगातार हो रही चोरी से नाराज किसान कृष्णपाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर पुलिस चोरी रोक नहीं पा रही है तो हर किसान से एक हजार रुपये लेकर चोरों को ही दे दे, ताकि बार-बार होने वाले नुकसान से तो बचा जा सके। किसानों ने पुलिस अधिकारियों से रात में खेतों के आसपास गश्त बढ़ाने, नलकूप चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan