Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

शाहजहांपुर में बाइक टकराने पर कांवड़ियों से मारपीट:चार मामूली घायल, बाद में दोनों पक्षों में हुआ समझौता

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 7 views
शाहजहांपुर में बाइक टकराने पर कांवड़ियों से मारपीट:चार मामूली घायल, बाद में दोनों पक्षों में हुआ समझौता
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में बाइक टकराने के बाद हुए विवाद में चार कांवड़ियों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस घटना में चारों कांवड़िये घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस का कहना है कि मारपीट घायल हुए बल्कि बाइक फिसलने से एक कांवड़िये को चोट आई है। जलालाबाद के चचुआपुर गांव निवासी शैलेन्द्र, मनसुख, रामू और अमन दो बाइकों से डाक कांवड़ लेकर फर्रुखाबाद जल लेने जा रहे थे। हार गुरैया गांव से गुजरते समय उनकी बाइक की टक्कर गांव के एक व्यक्ति की बाइक से हो गई। टक्कर के बाद मौके पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर स्थानीय व्यक्ति ने अपने कुछ रिश्तेदारों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि उनके पास लाठी-डंडे थे और उन्होंने कांवड़ियों पर हमला कर दिया। कांवड़ियों ने बताया कि उन्होंने कई बार माफी मांगी, लेकिन हमलावर नहीं माने। इस हमले में चारों कांवड़िये घायल हो गए, जिनमें से दो को मामूली चोटें आईं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हंगामा होता दिख रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच दोनों पक्षों से कई लोग मौके पर पहुंच गये। इस दौरान पता चला कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर आगे कोई कानूनी कार्रवाई न करने का फैसला किया। जलालाबाद के सीओ ने बताया कि मारपीट में कांवड़ियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, बल्कि एक कांवड़िये को बाइक फिसलने से चोट लगी है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan