Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

शाजापुर; नवरात्रि-दशहरा के बाद भी स्वागत गेट नहीं हटे:फव्वारा चौक और बस स्टैंड पर सड़क जाम, बड़े वाहनों को निकलने में परेशानी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
शाजापुर; नवरात्रि-दशहरा के बाद भी स्वागत गेट नहीं हटे:फव्वारा चौक और बस स्टैंड पर सड़क जाम, बड़े वाहनों को निकलने में परेशानी
नवरात्रि और दशहरा बीते कई दिन हो चुके हैं, लेकिन पर्व के दौरान लगाए गए स्वागत गेट अब तक नहीं हटाए गए हैं। फव्वारा चौक और बस स्टैंड के पास सड़क पर बने इन गेटों से जाम लग रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। फव्वारा चौक पर दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों के स्वागत के लिए गेट लगाया गया था। बस स्टैंड के पास नवरात्रि के दौरान स्वागत गेट बनाया गया था। पर्व खत्म होने के बाद भी दोनों गेट नहीं हटाए गए। बस स्टैंड पर दिनभर बसों की आवाजाही रहती है। सड़क पर लगे गेटों के कारण बसों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सड़क का बड़ा हिस्सा घिरने से चार पहिया वाहनों को भी निकलने में परेशानी हो रही है। प्रचार सामग्री हटा रहे हैं नगरपालिका सीएमओ भूपेन्द्र कुमार दीक्षित ने बताया कि शहर में लगे फ्लेक्स और दूसरी प्रचार सामग्री हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan