Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

शिक्षकों ने की 7वें वेतनमान की मांग:औरंगाबाद में विधायक को सौंपा ज्ञापन, कहा- हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 2 views
शिक्षकों ने की 7वें वेतनमान की मांग:औरंगाबाद में विधायक को सौंपा ज्ञापन, कहा- हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाई ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र और रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संघ ने बिहार के विद्यालय अध्यापकों को 7वें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान देने की मांग को उठाया। ओबरा विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षकों ने कहा कि उनकी योग्यता, कार्य-दायित्व और सेवा की प्रकृति को देखते हुए लेवल-6 से लेवल-9 तक पे लेवल निर्धारित किया जाना चाहिए। शिक्षकों का कहना है कि राज्य के अन्य राजकीय कर्मचारियों की तरह विद्यालय अध्यापकों को भी सातवें वेतन आयोग के प्रावधानों का लाभ मिलना चाहिए। इससे शिक्षकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सेवा के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। विधानसभा में आवाज उठाने का आग्रह ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने शिक्षक प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ होने वाली आगामी बैठकों में शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इधर, रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह को भी संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षकों ने 7वें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान लागू करने के साथ वेतन विसंगतियों को दूर करने और सभी देय वित्तीय लाभ प्रदान करने की मांग की। शिक्षकों ने विधायक से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष मामले को रखने और विधानसभा में शिक्षकों की आवाज मजबूती से उठाने का आग्रह किया। टकराव नहीं, संवाद से समाधान की मांग संघ ने कहा कि राज्य के हजारों शिक्षक अपने अधिकार और सम्मानजनक वेतनमान की उम्मीद लगाए हुए हैं। सरकार यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेती है तो इससे शिक्षकों में संतोष बढ़ेगा और वे और अधिक समर्पण के साथ अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। संघ ने सरकार से जल्द पहल करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष दीपक राज, कार्यकारी जिला अध्यक्ष ई. रोशन राज, जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह, जिला उपसचिव नंदू कुमार के अलावा गौरव पटेल, राबिया, बिट्टू कुमार, रश्मि कुमारी, लवकुश कुमार, प्रिंस कुमार सिंह, रोहित कुमार, रितेश कुमार सिंह, रामइकबाल कुमार, सुधांशु त्रिवेदी, सुमित कुमार, प्रमोद कुमार और उज्ज्वल कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan