Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

'शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, व्यक्तित्व भी गढ़ते हैं':अयोध्या में टीचर्स डे पर शिक्षण संस्थानों में हुए आयोजन, वक्ताओं ने विचार रखे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 1 views
'शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, व्यक्तित्व भी गढ़ते हैं':अयोध्या में टीचर्स डे पर शिक्षण संस्थानों में हुए आयोजन, वक्ताओं ने विचार रखे
अयोध्या के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय सभागार में समारोह हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम दोपहर बाद तक चला। समारोह की शुरुआत डीन और निदेशकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की। कृषि डीन डॉ. प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना विकसित करना भी शिक्षक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी के बीच विश्वास और संवाद से शिक्षा अधिक प्रभावी बनती है। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को समझकर उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करना अच्छे शिक्षक की पहचान है। पशु चिकित्सा महाविद्यालय में भी हुआ कार्यक्रम पशु चिकित्सा महाविद्यालय में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। डीन डॉ. नमिता जोशी ने कहा कि शिक्षक की जिम्मेदारी सिर्फ कक्षा तक सीमित नहीं है। उन्हें विद्यार्थियों की प्रतिभा पहचानकर सही दिशा देनी चाहिए और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान विरबैक एनिमल हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के शैलेश कुमार ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन डीन डॉ. साधना सिंह और मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. सत्यव्रत सिंह ने किया। निदेशक डॉ. सुशांत श्रीवास्तव और कुलपति के सचिव डॉ. जसवंत सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन डॉ. श्वेता त्रिपाठी और मंजूरी ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी डीन, निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan