Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
environment

शेखपुरा में 22वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की मीटिंग:वाटर हार्वेस्टिंग, फलदार पौधों और मोटे अनाज की खेती पर फोकस

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 7 views
शेखपुरा में 22वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की मीटिंग:वाटर हार्वेस्टिंग, फलदार पौधों और मोटे अनाज की खेती पर फोकस
शनिवार को शेखपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 22वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु अनुकूलन के लिए कृषि पद्धतियों पर चर्चा करना था। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) के उप निदेशक प्रशिक्षण डॉ. अभय मानकर ने इसका उद्घाटन किया। आईसीएआर-अटारी पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अमरेन्द्र कुमार ने गूगल मीट के माध्यम से इसमें भाग लिया। स्वावलंबन ट्रेनिंग कार्यक्रम का फायदा उठाने की अपील उन्होंने शेखपुरा के किसानों को जल संचयन अपनाने और अमरूद, आंवला, आम जैसी बारहमासी बागवानी फसलों की खेती करने की सलाह दी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के प्रसार निदेशक डॉ. रवीन्द्र कुमार सोहाने ने कृषि विज्ञान केंद्र शेखपुरा और बिहार सरकार के समन्वय से मोटे अनाज आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों से सबौर में होने वाले 'सबाग्री' कार्यक्रम में शामिल होने और उद्यमिता विकास के लिए दो महीने के 'स्वावलंबन' प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिला कृषि पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि यदि किसानों को मोटे अनाज का उचित मूल्य मिलेगा, तो वे बड़े पैमाने पर इसकी खेती करेंगे। प्रगतिशील किसानों ने एक्टिव होकर भाग लिया बैठक का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र शेखपुरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान इंजीनियर प्रमोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में हुआ। केंद्र के वैज्ञानिकों नवीन कुमार सिंह (उद्यान विज्ञान), डॉ. अलकाज्योति शर्मा (शस्य विज्ञान) और संगीता कुमारी (गृह विज्ञान) ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस समिति की बैठक में गव्य विकास विभाग, जीविका (DPM), जिला उद्यान अधिकारी (DHO), आरसीईटी (RSETI) के प्रतिनिधियों और अनीता कुमारी, मधुमिता, रामबरन कुमार, राजीव कुमार जैसे कई प्रगतिशील किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan