crime
शामली में पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही भड़का गुस्सा, हाईवे जाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग
शामली। गत दिवस सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने सहारनपुर-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया और शव को एंबुलेंस से उतारकर हाईवे पर रखने का प्रयास किया। सूचना पर थाना आदर्श मंडी, शहर कोतवाली और पीएसी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को हाईवे से हटाया। इसके बाद परिजन बधेव-मालैंडी मार्ग पर बैठ गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव बधेव निवासी 18 वर्षीय रोहन पुत्र संजू ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन