top
शराब की बड़ी खेप के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार:शेखपुरा में पहले भी जा चुका है जेल,आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज
शेखपुरा में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर थाना पुलिस ने बुधवार को चकदिवान मोड़ के पास छापेमारी कर शराब की बड़ी खेप के साथ एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी कई बार शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई गिरफ्तार तस्कर की पहचान कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी लखन राम के बेटे रमेंद्र राम उर्फ गोंगा के रूप में हुई है। नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को तस्कर के शराब लेकर जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चकदिवान मोड़ के पास घेराबंदी कर उसे शराब की खेप के साथ पकड़ लिया गया। बिक्री केंद्र तक पहुंचानी थी शराब पुलिस के अनुसार, रमेंद्र राम अपने गांव से शराब लेकर शेखपुरा के बिक्री केंद्र तक पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ कोरमा, नगर और उत्पाद थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह शराब तस्करी के मामलों में पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस उसे शराब के कारोबार में सक्रिय और पुराने तस्कर के रूप में देख रही है। शराबबंदी कानून के तहत केस दर्ज मामले में नगर थाना शेखपुरा में कांड संख्या 237/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम, 2018 की धारा 30(ए) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया। छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एसआई सोनी कुमारी, एएसआई मनोहर कुमार राय और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Read full article on Bhaskar