crime
शराब माफिया के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस:रीगल तिराहे पर बनाई मानव श्रृंखला; TI को दी श्रद्धांजलि
देवास जिले में शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर मारे गए खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की मौत के विरोध में सोमवार शाम 7 बजे शहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। रीगल तिराहे पर गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत टीआई को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब माफिया के हौसले बुलंद हैं। देवास में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद भी माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी की हत्या की घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। शराब माफियाओं पर ठोस कार्रवाई नहीं चौकसे ने कहा कि देवास और सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सरकार ने दोनों जिलों के कलेक्टर और एसपी बदल दिए, लेकिन शराब माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों के तबादले से समस्या का समाधान नहीं होगा। माफियाओं का नेटवर्क खत्म करना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शराब माफिया के खिलाफ सीधी और सख्त कार्रवाई शुरू नहीं की तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी बड़ा जन आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, राजेश चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया, सादिक खान, रफीक खान, अमन बजाज, शैलेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar