politics
शराब दुकान में मिलीं कई कमियां:राजस्व, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण, 5 पर केस दर्ज
मंडला जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में शनिवार को घुघरी में पुलिस, आबकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एक शराब दुकान का अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान में कई व्यवस्थागत कमियां मिलीं, जिस पर संचालक और कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। यह जांच घुघरी के एसडीएम संस्कार बावरिया, एसडीओपी सौरभ तिवारी और आबकारी अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। दुकान और उसके आसपास साफ-सफाई नहीं मिली, जिस पर व्यवस्था सुधारने को कहा गया। टीम ने दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों के पहचान पत्र दिखाने, बिना वैध दस्तावेज के किसी को दुकान में मौजूद नहीं रखने और बिक्री दर सूची दुकान के बाहर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और दुकान में मौजूद शराब का रिकॉर्ड परमिट के हिसाब से रखने को भी कहा गया। इन गड़बड़ियों पर आबकारी विभाग ने विभागीय केस दर्ज किया है। इन पर हुए केस दर्ज वहीं, घुघरी क्षेत्र में अवैध शराब बेचने के आरोप में संजू मरावी, महेश साहू, रामसिंह परते, नवेंद्र नंदा और महेश उइके के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। टीम ने कार्रवाई के दौरान 11 नग प्लेन शराब, 15 लीटर कच्ची शराब और 16 नग गोवा व्हिस्की बरामद कर जब्त की। अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। निरीक्षण की अन्य तस्वीरें...
Read full article on Bhaskar