politics
श्रीगंगानगर परिषद में जीते हुए प्रत्याशियों की प्रोफाइल:वार्ड 2 में दो वोट से जीत, वार्ड 34 में निर्दलीय ने 1,530 वोट से जीत की हासिल
श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव में रोचक नतीजे सामने आए हैं। एक तरफ वार्ड 2 और वार्ड 48 में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां दोनों वार्डों में जीत का अंतर महज 2 वोट रहा। वार्ड 2 में भाजपा की संगीता ने निर्दलीय प्रेमवती को 2 वोट से हराया। संगीता को 587, जबकि प्रेमवती को 585 वोट मिले। वहीं वार्ड 48 में कांग्रेस के रामरतन ने भाजपा के रजत स्वामी को सिर्फ 2 वोट से हराया। रामरतन को 646 और रजत स्वामी को 644 वोट मिले। दूसरी ओर, वोटों के सबसे ज्यादा मार्जिन की बात करें तो वार्ड 34 में निर्दलीय सुमन ने 1,530 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। सुमन को 2,226 वोट मिले, जबकि भाजपा की बबिता अरोडा को 696 वोट मिले। इसके बाद वार्ड 27 में भाजपा की रवीना नारंग ने कांग्रेस की शबीना कटारिया को 1,222 वोट से हराया। रवीना को 1,815 और शबीना को 593 वोट मिले। वार्ड 12 में भाजपा के कृष्ण गोपाल ने निर्दलीय महावीर सिंह को 1,119 वोट से हराया। श्रीगंगानगर नगर परिषद के 65 वार्डों के परिणामों में भाजपा ने 30, निर्दलीयों ने 18 और कांग्रेस ने 17 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं करीबी मुकाबलों की बात करें तो वार्ड 5 में भाजपा के संजय शर्मा ने कांग्रेस के फहीम हसन को 5 वोट से, जबकि वार्ड 4 में कांग्रेस की कर्मजीत कौर ने भाजपा की मीना कुमारी को 6 वोट से हराया। अब देखिए प्रत्याशियों की प्रोफाइल ... श्रीगंगानगर में 65 वार्डों के नतीजे घोषित:बीजेपी 30, कांग्रेस 17 और 18 निर्दलीय ने जीत दर्ज कराई अनूपगढ की सभी पांच निकाय के परिणाम जारी:अनूपगढ़-रायसिंहनगरमें जोड़-तोड़ से बोर्ड बनेगा, श्रीबिजयनगर में भी निर्दलीय किंगमेकर
Read full article on Bhaskar