Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के स्वागत को सजे मंदिर:आधी रात जन्मोत्सव में उमड़ेंगे भक्त, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया शहर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 4 views
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के स्वागत को सजे मंदिर:आधी रात जन्मोत्सव में उमड़ेंगे भक्त, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया शहर
कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी पर्व को लेकर जेके मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, इस्कॉन मंदिर समेत शहर के मंदिरों को बेहद खूबसूरत और आकर्षक सजाया गया है। कहीं रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमगा रहे हैं, तो कहीं फूलों और झांकियों के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दिखाया गया है। मंदिरों में कान्हा के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजा की व्यवस्थाएं भी की गई हैं। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में घंटियों और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा। हरे कृष्णा, हरे कृष्णा की गूंज फिलहाल, मंदिरों की यह भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और कान्हा के जन्म का इंतजार हर भक्त बड़ी बेसब्री से कर रहा है। मंदिरों और लोगों के घरों पर भगवान कृष्ण के जन्म और उनकी लीलाओं को दिखाने के लिए आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं, जहां पर आज रात पूजा-अर्चना करने के साथ ही भजन-कीर्तन का पाठ किया जा रहा है। हर तरफ कान्हा और हरे कृष्णा, हरे कृष्णा की गूंज अभी से ही सुनाई दे रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan