crime
शरीर के 12 टुकड़े कर ट्रॉली बैग में भरे:हाथ-पैर और पसलियों को तेजाब से जलाया, CCTV में दिखे संदिग्ध; आगरा में ट्रेन में मिला था
आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस में मिले ट्रॉली बैग में मानव शरीर के 12 टुकड़े थे। 72 घंटे बाद आई पोस्टमार्टम के अनुसार, हत्या करने के बाद शव को कटर से काटा गया। उसके छोटे-छोटे टुकड़े किए। इसके बाद इन टुकड़ों को बैग में भर दिया। इसके बाद ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया। ये टुकड़े महिला के हैं या पुरुष के, इसके लिए फोरेंसिक टीम ने DNA सैंपल लिए हैं। वहीं रेलवे पुलिस को चेन्नई रेलवे स्टेशन पर लगे एक CCTV में संदिग्ध लड़का-लड़की दिखे हैं। उनके हाथ में सेम यही बैग दिख रहा है। पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है। दरअसल, 5 अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस में लाश के टुकड़ों से भरा ट्रॉली बैग मिला था। बैग से खून चूते हुए बाहर निकल रहा था। इसे देखते ही एक यात्री चिल्लाने लगा। इसके बाद बाकी यात्रियों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। ट्रेन चेन्नई से नई दिल्ली जा रही थी। ट्रेन में बैग मिलने के बाद आगरा जीआरपी चेन्नई गई। वहां स्टेशन पर लगे सीसीटीवी देखे। इसमें एक लड़का और लड़की बैग के साथ दिखे। चेन्नई पुलिस की मदद से अब उनकी पहचान कराई जा रही है। वहीं बैग से मिले टुकड़ों का रविवार को डॉक्टरों और फोरेंसिक वैज्ञानिकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। 72 घंटे बाद आई रिपोर्ट के मुताबिक, शव के 12 टुकड़े किए गए थे। बरामद अंग पूरे शरीर का करीब एक तिहाई हिस्सा है। डॉक्टरों का मानना है कि बाकी टुकड़ों को भी आरोपियों ने ऐसे ही ठिकाने लगाया होगा। CO जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि बैग किसने और कहां रखा, इसकी जांच चल रही है। मृतक की पहचान के प्रयास भी हो रहे हैं। अभी तक शहर में कहीं और से अंग मिलने की सूचना नहीं है।फिलहाल जीआरपी हत्या, साक्ष्य मिटाने और साजिश की धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar