crime
शिवपुरी में कुंड में नहाते समय 22साल का युवक डूबा:युवक ने बचाने की कोशिश की, नाकाम रहीं; गोताखोरों ने शव बाहर निकाला
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के बामौर डामरोन गांव में गुरुवार को कुंड में डूबने से 22 साल के युवक की मौत हो गई। हिमांशु पांडेय सिद्धन मंदिर के पास बने कुंड में नहाने गया था। कुंड की गहराई करीब 15 फीट बताई गई है। मृतक मुकेश पांडेय का बेटा था। हिमांशु के साथ एक और युवक भी कुंड पर गया था। बताया गया है कि हिमांशु को तैरना नहीं आता था। इसके बावजूद वह एक खाली डिब्बे के सहारे पानी में उतर गया। नहाते समय अचानक डिब्बा उसके हाथ से छूट गया। इसके बाद वह गहरे पानी में चला गया। साथी ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा सका हिमांशु को डूबता देखकर उसके साथ मौजूद युवक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह गांव पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव वाले और स्थानीय गोताखोर कुंड पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने गहरे पानी से हिमांशु का शव बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। भौंती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई शुरू की। मंदिर में पूजा पाठ का काम करता था हिमांशु हिमांशु गांव में पंडित का काम करता था। उसकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। इसके बाद गांव वालों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। गांव वालों के अनुसार, कुंड में सीढ़ियां बनी हुई हैं। पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण हिमांशु खुद को संभाल नहीं पाया और हादसे का शिकार हो गया।
Read full article on Bhaskar