Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
politics

शिवराज सिंह चौहान कल रायसेन आएंगे:पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में होंगे शामिल, अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
शिवराज सिंह चौहान कल रायसेन आएंगे:पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में होंगे शामिल, अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त के वितरण के मौके पर कल 30 अक्टूबर को रायसेन में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम सुबह 9:45 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में होगा। कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने आज गुरुवार 29 अक्टूबर को कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इनमें बैठने की व्यवस्था, मंच, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली और पार्किंग शामिल हैं। इस मौके पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय और संबंधित विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण होगा। यहां कृषि यंत्रों और उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। किसानों को आधुनिक उपकरणों, उन्नत तकनीकों, नई कृषि पद्धतियों और कृषि क्षेत्र के नए प्रयोगों की जानकारी दी जाएगी। किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, उनके लाभ और पात्रता की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम में किसान हितैषी योजनाओं के लाभ भी बांटे जाएंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan