Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

शहर के आधे हिस्से में कल को नहीं आएगा पानी:14 और 15 सितंबर को बदलेगा सप्लाई शेड्यूल, 4 घंटे बिजली भी रहेगी बंद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 2 views
शहर के आधे हिस्से में कल को नहीं आएगा पानी:14 और 15 सितंबर को बदलेगा सप्लाई शेड्यूल, 4 घंटे बिजली भी रहेगी बंद
जोधपुर शहर के करीब आधे हिस्से में कल पेयजल सप्लाई बंद रहेगी, जिससे लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अनुसार, फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों की जरूरी सफाई और रखरखाव कार्य के कारण यह क्लोजर लिया गया है। PHED नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता(SE) राजेंद्र मेहता के अनुसार, शहर के सभी फिल्टर हाउसों से जलापूर्ति अस्थाई रूप से बंद रखी जाएगी। इसके चलते कई इलाकों में पानी की सप्लाई का शेड्यूल एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। इन इलाकों का बदला सप्लाई शेड्यूल कायलाना, चौपासनी और सूरपुरा फिल्टर हाउस- इन फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में 13 सितंबर को होने वाली पानी की सप्लाई 14 सितंबर को और 14 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 15 सितंबर को की जाएगी। झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस- इन फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र (सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास) में कल 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इसके बाद इन क्षेत्रों में 14 सितंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 15 सितंबर को और 15 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 16 सिंतबर को होगी। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक यहां नहीं आएगी बिजली 33/11 केवी सबस्टेशन फ्रूट मंडी से 11 केवी रेलवे फाटक फीडर का शटडाउन रविवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। इसके चलते नया बस हेम सिंह का कटला, पुलिस थाने के आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके बाद बहाल कर दी जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan