Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

SHO पर एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप:जिला बदर ने कहा- कुछ हुआ तो SHO सुनील वर्मा जिम्मेदार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 2 views
SHO पर एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप:जिला बदर ने कहा- कुछ हुआ तो SHO सुनील वर्मा जिम्मेदार
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी जिला बदर राकेश कालिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें उन्होंने जैथरा थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कालिया ने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने एनकाउंटर की धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है। राकेश कालिया के मुताबिक, वह पिछले करीब पांच महीने से एटा जिले से बाहर रह रहे हैं। पुलिस ने उन्हें जिला बदर किया हुआ है। उनका कहना है कि शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी ने उनके भतीजे को फोन कर थाने बुलाया और गाली-गलौज की। उन्होंने भतीजे को जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। फोन पर धमकी देने का लगाया आरोप कालिया ने बताया कि भतीजे ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी को व्हाट्सएप कॉल की। आरोप है कि बातचीत के दौरान थाना प्रभारी ने उनसे कहा, ‘तुम्हारा हाफ नहीं, फुल होगा। इशारे में समझ जाओ। जिला बदर खत्म करके आओ, अच्छे से इलाज किया जाएगा।’ कालिया का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उन्हें दोबारा धमकी देते हुए कहा कि जिला बदर की अवधि खत्म होने के बाद उनका ‘फुल मर्डर’ होगा। बोले- ‘क्या गिहार समाज को जीने का अधिकार नहीं?’ वीडियो में राकेश कालिया ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गिहार समाज को जीने का अधिकार नहीं है और क्या वह इतने बड़े अपराधी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी वर्तमान में सभासद हैं और उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। कालिया ने दावा किया कि राजनीतिक कारणों से उन्हें जिला बदर कराया गया है। उनका कहना है कि जिला बदर होने के कारण उनकी मोबाइल की दुकान बंद हो गई। परिवार में किसी की मौत होने पर भी वह घर नहीं जा सके। उन्होंने वीडियो में कहा कि थाना प्रभारी उन्हें श्मशान भेजने की तैयारी कर रहे हैं। कालिया ने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है, पैर में गोली लगती है या उनकी हत्या होती है तो इसके लिए जैथरा थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा जिम्मेदार होंगे। थाना प्रभारी बोले- हिस्ट्रीशीटर है राकेश कालिया मामले में जैथरा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कस्बे में अपराध करने के लिए बाहरी अपराधियों के आने की सूचना मिली थी। पुलिस इसको लेकर सक्रिय थी। इसी सिलसिले में राकेश कालिया के भतीजे को बुलाकर पूछताछ की गई थी। थाना प्रभारी ने कहा कि राकेश कालिया हिस्ट्रीशीटर है और जिला बदर है। इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर वीडियो डाल रहा है। पुलिस का कहना है कि भतीजे से पूछताछ कार्रवाई का हिस्सा थी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan