top
सीडीओ ने किया निरीक्षण, बच्चों संग किया भोजन
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने सोमवार को विकासखंड जगत के प्राथमिक विद्यालय नरऊ बुजुर्ग एवं आंगनबाड़ी केंद्र नरऊ बुजुर्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से शिक्षा से संबंधित प्रश्न किए और उनके साथ भोजन भी किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। सीडीओ ने बच्चों को दिए जा रहे मिड-डे-मील की गुणवत्ता की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के रसोईघर का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई का अभाव और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। सीडीओ ने जिला ...
Read full article on Tarun Mitra