top
सिविल अस्पताल में जटिल पित्ताशय की सफल सर्जरी
लखनऊ। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अब तक के सबसे वजनी और लंबे पित्ताशय की जटिल सर्जरी कर मरीज की जान बचाई। पीड़ित पेट दर्द के साथ मितली एवं उल्टी की समस्या से परेशान था। हालांकि डॉक्टरों के लिए यह केस चुनौतीपूर्ण रहा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,सिविल के शल्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आनंद मिश्रा ने बताया बछरावां, रायबरेली निवासी 35 वर्षीय पुरुष का लगभग 26 सेंटीमीटर लंबा एवं 450 ग्राम वजन का पित्ताशय ऑपरेशन कर निकाल लिया गया। मरीज पिछले लगभग एक माह से लगातार पेट दर्द के साथ मितली एवं उल्टी की समस्या से परेशान था। नौ सितंबर ...
Read full article on Tarun Mitra