Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

SPMCIL Bharti: नोट छापने वाली कंपनी में मैनेजर बनने का मौका, आवेदन करने की कल है आखिरी डेट, बेहतरीन होगी सैलरी

📰 Inkhabar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 2 views
SPMCIL Bharti: नोट छापने वाली कंपनी में मैनेजर बनने का मौका, आवेदन करने की कल है आखिरी डेट, बेहतरीन होगी सैलरी
SPMCIL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) में डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द खत्म होने वाली है. विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत जारी इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वे फटाफट अप्लाई कर दें. इन पदों पर आवेदन करने के लिए केवल 2 दिन बचे हैं. SPMCIL वित्त मंत्रालय के अधीन अनुसूची ‘A’, मिनी रत्न श्रेणी-I केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है. ऐसे में PSU में मैनेजमेंट और टेक्निकल पदों की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर है. SPMCIL Vacancy 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी? डिप्टी मैनेजर (IT – एप्लीकेशन डेवलपर): 1 पदअसिस्टेंट मैनेजर (HR): 4 पदअसिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस और अकाउंट्स): 9 पदअसिस्टेंट मैनेजर (मटीरियल मैनेजमेंट): 4 पदअसिस्टेंट मैनेजर (IT): 2 पदअसिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा): 1 पदअसिस्टेंट मैनेजर (सेफ्टी): 3 पदकुल: 24 पद SPMCIL Recruitment 2026 एलिजिबिलिटी अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग हैं. डिप्टी मैनेजर (IT – Application Developer) के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ BE/BTech डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है. असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए संबंधित पद के अनुसार मास्टर डिग्री, MBA, CA, CMA, BCom या Engineering जैसी योग्यता मांगी गई है. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपने पद की विस्तृत eligibility जरूर जांचनी चाहिए. उम्र सीमा कितनी है? SPMCIL भर्ती 2026 में डिप्टी मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, जबकि असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है. आयु की गणना 24 अगस्त 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. SPMCIL Application Fee UR, OBC, EWS और ESM उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये है. आवेदन शुल्क भी 24 अगस्त को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन जमा करना होगा. ये भी पढ़ें... MPPSC Success Story: ड्राइवर के बेटे ने रचा इतिहास, MPPSC पास कर बने डिप्टी कलेक्टर; पिता ने सपने के लिए बेच दिया GPSHP TET Result 2026 Declared: हिमाचल प्रदेश टीईटी जून सेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें Scorecard कैसे होगा चयन? उम्मीदवारों का चयन Online Examination और Interview के आधार पर किया जाएगा. ऑनलाइन परीक्षा का वेटेज 75%, जबकि इंटरव्यू का वेटेज 25% रहेगा. अंतिम चयन से पहले Document Verification और Medical Examination भी होगा. ऑनलाइन परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है. SPMCIL Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए SPMCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Recruitment सेक्शन में Advertisement No. 02/2026 खोलें. इसके बाद Registration करें, OTP से ईमेल और मोबाइल नंबर वेरिफाई करें, व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म Submit करें. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान की रसीद की कॉपी सुरक्षित रखना न भूलें.
Read full article on Inkhabar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan