Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

टोंक जेल में बंद कैदी की मौत, जयपुर में हंगामा:SMS मॉर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन; भाई बोला- रातभर तड़पता रहा, समय पर नहीं मिला इलाज

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 5 views
टोंक जेल में बंद कैदी की मौत, जयपुर में हंगामा:SMS मॉर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन; भाई बोला- रातभर तड़पता रहा, समय पर नहीं मिला इलाज
टोंक जेल में बंद एक कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। सवाई माधोपुर निवासी कैदी गणदेव गुर्जर (32) को मंगलवार शाम सीने में दर्द की शिकायत हुई। गणदेव को बुधवार सुबह पहले टोंक के सआदत अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही गणदेव की मौत हो गई। इसके बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे गणदेव के परिजनों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू किया। यह प्रदर्शन शाम करीब 6 बजे तक जारी रहा। पोस्टमॉर्टम कराने को लेकर परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन सकी। परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा- समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण गणदेव की जान गई। भाई बसराम गुर्जर का आरोप है कि गणदेव रातभर दर्द से तड़पता रहा। गणदेव को समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। मृतक गणदेव गुर्जर सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के पांवड़ेरा गांव का निवासी था। वह पिछले 8 महीने से मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में टोंक जेल में बंद था। SMS अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर परिजनों का हंगामा, देखें PHOTOS भाई का आरोप- रातभर दर्द से तड़पता रहा, सुबह अस्पताल ले गए मृतक के भाई बसराम गुर्जर ने बताया- मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जेल के फोन पर गणदेव से बात हुई थी। उस समय वह पूरी तरह ठीक था। मैंने उसे कहा था कि 10-15 दिन में जमानत हो जाएगी और वह घर आ जाएगा। इस पर गणदेव ने कहा था कि "मेरी बेटी देविका का ध्यान रखना, मैं यहां राजी-खुशी हूं।" बसराम का आरोप है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे गणदेव की तबीयत खराब हुई और रात 8 बजे उसने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बावजूद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल अस्पताल नहीं पहुंचाया। उनका कहना है कि रात करीब ढाई बजे ही उसकी हालत ज्यादा बिगड़ चुकी थी, लेकिन जेल प्रशासन ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। भाई रातभर दर्द से तड़पता रहा। बुधवार सुबह करीब 8 बजे उसे इलाज के लिए पहले टोंक के सआदत अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप- हमें सूचना तक नहीं दी, मिलने भी नहीं दिया परिजनों का आरोप है कि जब गणदेव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब भी हमें इसकी सूचना नहीं दी गई। जेल में उसके साथ बंद एक अन्य कैदी ने अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद हमें घटना का पता चला। जब हम अस्पताल पहुंचे तो हमें गणदेव से मिलने तक नहीं दिया गया। एएसआई पर धमकाने का आरोप बसराम ने टोंक लाइन में तैनात एएसआई निर्मल पर भी गंभीर आरोप लगाए। बसराम ने कहा- जब मैंने अपने भाई से मिलने की बात कही तो एएसआई निर्मल ने कथित तौर पर कहा- मेरे पास लोडेड पिस्टल है, दूर हो जाओ। एएसआई बोले- तीन कैदियों की तबीयत बिगड़ी थी मामले में टोंक के एएसआई छाजू लाल ने बताया- बुधवार तड़के जेल से तीन कैदियों की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तीनों को टोंक के सआदत अस्पताल ले जाया गया। जांच और इलाज के बाद दो कैदियों को वापस जेल भेज दिया गया। वहीं गणदेव गुर्जर की हालत अधिक गंभीर होने के कारण पहले अस्पताल में भर्ती किया गया और बाद में उसे एसएमएस अस्पताल जयपुर रेफर किया गया। जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप परिजनों का आरोप है कि यदि गणदेव को समय पर इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। उनका कहना है कि पूरी रात उसकी तबीयत खराब रहने के बावजूद जेल प्रशासन ने उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। इसी लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई। जेलर और एएसआई को सस्पेंड करने की मांग एसएमएस मॉर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने टोंक जेल के जेलर राजेश मीणा और एएसआई निर्मल को तुरंत निलंबित करने की मांग की। साथ ही मामले की न्यायिक जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और जेल प्रशासन की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई। आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग परिजनों ने सरकार से मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजा, पत्नी नीतू देवी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। गणदेव अपने पीछे पत्नी नीतू देवी और तीन महीने की मासूम बेटी देविका को छोड़ गया है। पोस्टमॉर्टम पर बनी रही असहमति दोपहर से देर शाम तक परिजन एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर डटे रहे। पोस्टमॉर्टम कराने को लेकर भी परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन सकी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से समझाइश का प्रयास किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा पुलिस का कहना है कि कैदी की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जेल प्रशासन से भी घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan