Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

टीकमगढ़ में अवैध हाथभट्टी शराब पकड़ी, 765 किलो लहान नष्ट:7 ग्रामीण इलाकों में कार्रवाई, सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद एक्शन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 1 views
टीकमगढ़ में अवैध हाथभट्टी शराब पकड़ी, 765 किलो लहान नष्ट:7 ग्रामीण इलाकों में कार्रवाई, सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद एक्शन
टीकमगढ़ में गुरुवार को आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने ग्रामीण इलाकों में छापे मारे। ग्राम पथरगुवां में हाथ भट्टी पर बन रही अवैध शराब पकड़ी और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर हाथभट्टी शराब बनाई और बेची जा रही है। आबकारी टीम ने एक दिन में 7 जगहों पर कार्रवाई की। इस दौरान कुल 45 लीटर हाथभट्टी शराब और 765 किलो महुआ लहान जब्त कर नष्ट किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि थाना देहात के ग्राम बलरडी में आरोपी गणेश लोधी (47) से 5 लीटर शराब और 60 किलो लहान जब्त कर नष्ट किया गया। थाना देहात के बछरई के जंगल में नाले किनारे 180 किलो लहान भी नष्ट किया गया। थाना खरगापुर के पथरगुवां में आरोपी महेश प्रताप सिंह परमार (40) से 10 लीटर शराब और 60 किलो लहान जब्त किया गया। इसी तरह, खरगापुर थाना क्षेत्र के पथरगुवां निवासी पूरन सिंह परमार (60) से 15 लीटर शराब और 200 किलो लहान जब्त कर नष्ट किया गया। पथरगुवां में पहाड़ी किनारे 15 लीटर शराब और 105 किलो लहान नष्ट किया गया। टेरी में पहाड़ी किनारे 25 किलो लहान और ग्राम दिहोरा में तालाब किनारे 15 लीटर शराब और 120 किलो लहान नष्ट किया गया। आबकारी अधिकारी नरेश सिंह ने बताया कि सागर की घटना के बाद जिले में यह अभियान और तेज कर दिया गया है। अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सभी आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan