Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

तालाबंदी और विवाद के बाद शिक्षा विभाग का एक्शन, बाबू-भृत्य निलंबित; दो अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश

📰 Inh News 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
तालाबंदी और विवाद के बाद शिक्षा विभाग का एक्शन, बाबू-भृत्य निलंबित; दो अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश
सूरजपुर // नौशाद अहमद । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली में हुई तालाबंदी और विवाद के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के मामले में स्कूल में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 और भृत्य को निलंबित कर दिया है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य और एक व्याख्याता के विरुद्ध भी उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। यह कार्रवाई नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल के निरीक्षण के बाद की गई। बताया गया कि अधिकारी ने सिलफिली स्कूल पहुंचकर हाल ही में हुई तालाबंदी और छात्र-छात्राओं के विरोध से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी ली और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वेतन संबंधी काम में लापरवाही का आरोप निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड-3 देवी प्रसाद के कार्यों को लेकर शिकायतें सामने आईं। विभागीय कार्रवाई के मुताबिक, उन पर कर्मचारियों के वेतन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने और नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं रहने के आरोप हैं। विभागीय स्तर पर यह भी कहा गया कि उनके व्यवहार और कार्यप्रणाली को लेकर कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नशे की हालत में स्कूल आने संबंधी आरोपों का भी उल्लेख कार्रवाई में किया गया है। इन बिंदुओं को देखते हुए सहायक ग्रेड-3 को निलंबित कर दिया गया। छात्र-छात्राओं के विरोध के मामले में भृत्य पर कार्रवाई वहीं, विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा तालाबंदी कर विरोध किए जाने के मामले में स्कूल की भृत्य पायल सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच में उनके व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई गई है। साथ ही बच्चों को कथित तौर पर उकसाने की बात भी सामने आने का उल्लेख किया गया है। इन आरोपों के आधार पर पायल सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। प्राचार्य और व्याख्याता पर भी कार्रवाई की तैयारी मामले में विद्यालय के प्राचार्य और एक व्याख्याता की भूमिका को लेकर भी विभाग ने संज्ञान लिया है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है। हालांकि, इन दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई का अंतिम निर्णय उच्च स्तर पर लिया जाना है। करीब 100 किलोमीटर दूर किया गया अटैच निलंबित किए गए दोनों कर्मचारियों को विभाग ने विद्यालय से हटाकर करीब 100 किलोमीटर दूर चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र के एक स्कूल में अटैच किया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर अपनी सेवाएं देनी होंगी। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई को सिलफिली स्कूल में सामने आए विवाद और विद्यालय की कार्यप्रणाली से जुड़ी शिकायतों के बाद उठाए गए प्रशासनिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
Read full article on Inh News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan