Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

तमिलनाडु की तर्ज पर एमपी में पारित हो विशेष संकल्प:शिक्षक संगठन ने कहा, TET पर विधानसभा में प्रस्ताव लाकर केंद्र को संशोधन के लिए भेजे सरकार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 4 views
तमिलनाडु की तर्ज पर एमपी में पारित हो विशेष संकल्प:शिक्षक संगठन ने कहा, TET पर विधानसभा में प्रस्ताव लाकर केंद्र को संशोधन के लिए भेजे सरकार
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की कार्यवाही शुरू होने के बीच शासकीय शिक्षक संगठन ने सरकार से तमिलनाडु की तर्ज पर विधानसभा में विशेष संकल्प पारित करने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के संबंध में विधानसभा में विशेष संकल्प लाकर उसे सर्वसम्मति से पारित किया जाए तथा केंद्र सरकार को आवश्यक संशोधन के लिए भेजा जाए। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने कहा कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के संबंध में उनकी पूर्व नियुक्ति, सेवा अवधि और उस समय लागू नियमों को ध्यान में रखते हुए TET से स्थायी छूट प्रदान किए जाने की आवश्यकता है। ऐसे शिक्षकों की नौकरी, पदोन्नति एवं अन्य सेवा लाभ किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में RTE Act की धारा 23 में आवश्यक संशोधन के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा को केंद्र सरकार से स्पष्ट रूप से अनुरोध करना चाहिए। यह विषय हजारों शिक्षकों के भविष्य और उनके सेवा अधिकारों से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर देखा जाना चाहिए। उपेंद्र कौशल ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने रास्ता दिखाया है, अब मध्य प्रदेश को भी पहल करनी चाहिए। विधानसभा में प्रस्ताव लाकर उसे पारित किया जाए और केंद्र सरकार को भेजा जाए, ताकि लंबे समय से सेवा में कार्यरत शिक्षकों को TET के संबंध में उत्पन्न कठिनाइयों से स्थायी राहत मिल सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan