Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

तीन बच्चों की मां का शव फंदे पर मिला:छतरपुर में महिला की मानसिक बीमारी का चल रहा था इलाज

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 2 views
तीन बच्चों की मां का शव फंदे पर मिला:छतरपुर में महिला की मानसिक बीमारी का चल रहा था इलाज
छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम ढडारी में 28 वर्षीय महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बबीता अहिरवार पत्नी देवेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों की मां थी। घटना बीते दिन दोपहर की है। बबीता घर के एक कमरे में थी। इसी दौरान कमरे का दरवाजा बंद मिला। परिजनों ने बबीता को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मानसिक बीमारी का चल रहा था इलाज मृतका के जेठ दीपचंद अहिरवार ने बताया कि बबीता पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी। उसका छतरपुर और ग्वालियर में इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार, बबीता ने पहले भी अपने बच्चों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। परिवार के सदस्यों ने समय रहते बच्चों को बचा लिया था। बबीता और देवेंद्र की शादी 2017 में हुई थी। शादी के शुरुआती वर्षों में बबीता की तबीयत सामान्य थी। बाद में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रही। परिवार उसका इलाज करा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने महिला की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की वास्तविक वजह पता करने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan